प्रेगनेंसी में इन 6 उपायों से लें सेक्स का आनंद - bhaskar Today

Breaking

bhaskar Today

हर खबर आप तक

loading...

Thursday, March 16, 2017

प्रेगनेंसी में इन 6 उपायों से लें सेक्स का आनंद

नई दिल्ली: पत्नी के प्रेगनेंट होते ही दोनों के मन में ये सवाल आने स्वाभाविक हैं कि क्या इस अवस्था में सेक्स करना ठीक है, क्या इससे गर्भस्थ शिशु को कोई हानि हो सकती है या गर्भवती स्त्री को कोई तकलीफ हो सकती है?

जैसे-जैसे गर्भावस्था बढ़ती जाती है महिला की शारीरिक परेशानी बढ़ने लगती है और सेक्स के सामान्य तरीके अपनाना इसलिए कठिन हो जाता है। प्रेगनेंसी में गर्भवती महिला के उदर पर किसी प्रकार का दबाव उसके तथा भ्रूण दोनों के लिए कष्टदायी तथा नुकसानदेह हो सकता है।

वैसे छठे या सातवें माह तक की गर्भावस्था में सेक्स किया जा सकता है, लेकिन विशेष सावधानी के साथ। इसके लिए डॉक्टर की सलाह पर विशेष प्रकार के आसन अपनाए जा सकते हैं।

गर्भावस्था में सेक्स के उपाय
पत्नी के गर्भावती होने का पता चलते ही प्रथम दो माह तक सम्बन्धों का त्याग करने का प्रयास करें। अन्तिम एक माह में भी सेक्स से दूर रहने का प्रयास करें। प्रसव के पश्चात् लगभग चार सप्ताह तो वैसे ही निकल जाते हैं। इसमें अधिकांश व्यक्ति सेक्स के प्रति इच्छुक भी नहीं रहता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here