ओरेगॉन। अमेरिका के ओरेगॉन प्रांत की एक महिला को जेल में एक खतरनाक कैदी संग शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में चार साल की सजा हुई है। महिला का नाम ब्रेट राबिंसन है और वो जेल की दूसरी ऐसी कर्मचारी है जिस पर कैदियों संग हमविस्तर होने का गंभीर आरोप लगा है। राबिंसन के वकील का कहना है कि जिस वक्त उसने कैदी से शारीरिक संबंध बनाए थे उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी।

जानकारी के मुताबिक राबिंसन की उम्र 33 साल है और वो वाशिंगटन काउंटी जेल में काम करती है। उसपर आरोप लगा है कि उसने कड़ी सुरक्षा के बीच सलाखों के पीछे कैद खतरनाक अपराधी जेंग ली डेलगेडो गेलबेन के साथ सेक्स किया। राबिंसन के अटार्नी ने कोर्ट को एक नोटिस देते हुए कहा है कि राबिंसन ने जिस वक्त सलाखों के पीछे कैद छह लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। उस वक्त उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी।
जानकारी के मुताबिक राबिंसन ने साल 2013 में कंबल की आड़ में डेलगेडो गेलबेन के साथ उस वक्त सेक्स किया था जब उनका डिप्टी लंच पर गया था। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्होंने एक कैदी को एक प्रेम पत्र लिखकर कहा था, "बेबी, तुम मेरे सबकुछ हो। मैं तुम्हारे बिना जीवन की कल्पना नहीं कर सकती।" राबिंसन को चार साल की सजा सुनाई गई है।
No comments:
Post a Comment