काबुल। अफगानिस्तान अपने परपंराओं और अपने बनाएं नियमों को लेकर बहुत सचेत है। अफगान पर तालिबानियों के प्रभाव ने उन्हें दुनिया से बहुत पीछे ढ़केल कर रखा दिया है।
अभी भी यहां लोग तालिबानी हुकुमत के आदार पर अपना जीवन जीत है। आए दिन तालिबानी अपना फरमान सुनाते है। इसी फरमान का एक नमूना देखने को मिला पूर्वी प्रांत कपीसा में।
अफगानिस्तान में शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने के जुर्म में एक प्रेमी युगल को सरेआम 100-100 कोड़े मारे गए। दोनों को सरेआम सजा सुनाई गई और दर्जनों लोगों के बीच कोड़े मारे गए। ईएफई न्यूज एजेंसी के हवाले से पूर्वी प्रांत कपीसा के अधिकारियों ने ये जानकारी दी।
खबर के मुताबिक पहले तो दोनों को महीनों तक हिरासत में रखा गया था। बाद में लंबी सुनवाई के बाद उन्हें ये कोड़े मारने की सजा सुनाई गई। दोनों को शादी से पहले सेक्स करने के आरोप में शरिया कानून के तहत सजा सुनाई गई।
दोनों को इस सजा के बाद शादी भी करनी पड़ी। आपको बता दें कि तालिबानी हुकूमत के दौरान सरेआम सूली चढ़ाना या कोड़े मारने की सजा आम बात थी।
No comments:
Post a Comment