ब्रिटेन में बच्चों के साथ घूम रही महिला के साथ दुष्कर्म - bhaskar Today

Breaking

bhaskar Today

हर खबर आप तक

loading...

Monday, March 6, 2017

ब्रिटेन में बच्चों के साथ घूम रही महिला के साथ दुष्कर्म

Image result for ब्रिटेन में दुष्कर्म
यॉर्कशायर। इंगलैंड के उत्तरी यॉर्कशायर में स्थित तटीय शहर रेडकार में अज्ञात अपराधियों ने समुद्र किनारे अपने बच्चों के साथ टहल रहीं एक तीस वर्षी महिला को अगवा कर लिया और कुछ दूर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 






ईयरबाई के लांगबेक लेन पर ले जाकर किया दुष्कर्म...
सूत्रों के अनुसार, अपराधियों ने बच्चों समेत महिला को जबरन कार में बैठा लिया और चार मील की दूरी पर स्थित ईयरबाई के लांगबेक लेन पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला छह घंटे बाद ही कार से निकल पाईं और खुद को रेडकार के दूसरे इलाके में पाया। 

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस...
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बदमाश महिला के जानकार थे या नहीं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी मे मरफी किंग ने कहा कि पीड़िता और उनके बच्चों के लिए यह एक कड़वा अनुभव था। लेकिन एतियात के तौर पर स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की जाएगी। 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here