अजीब बीमारी: ये शख्स नींद में रेप कर देता है लेकिन सुबह तक नहीं रहता याद - bhaskar Today

Breaking

bhaskar Today

हर खबर आप तक

loading...

Friday, March 10, 2017

अजीब बीमारी: ये शख्स नींद में रेप कर देता है लेकिन सुबह तक नहीं रहता याद

लंदन। स्वीडन का एक शख्स एक अजीबों-गरीब बीमारी से ग्रस्त है। ऐसी बीमारी जो दूसरों की जिंदगी तबाह कर देती है। नींद में ये शख्स ऐसी हरकत कर बैठता है जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। दरअसल इस शख्स को

ऐसी बीमारी है जिसमें वो नींद में सोते-सोते ही रेप कर देता है और सबसे अचरज की बात तो यह कि उसे सुबह कुछ याद ही नहीं रहता है। 


माइकल हालवर्सन नामक इस व्यक्ति को नींद में सेक्स करने की बीमारी है। हालवर्सन पर इस साल 2 अप्रेल को एक महिला के साथ रेप करने का आरोप लगाया गया था। कोर्ट दस्तावेजों से इस बात का खुलासा हुआ कि महिला इस शख्स के साथ एक ही बिस्तर पर सो रही थी। रात को नींद में ही इस शख्स ने महिला के साथ रेप कर दिया। महिला को जब सुबह अपने साथ किए रेप के बारे में पता चला तो उसने पुलिस को इस बात की सूचना दी। 

जब पुलिस आई तो हालवर्सन सो रहा था। उसे गिरप्तार कर लिया गया। मामला कोर्ट तक पहुंच गया, लेकिन कोर्ट ने उस बरी कर दिया। हालवर्सन की पूर्व महिला मित्र ने पुष्टि करते हुए बताया कि एक बार उसने सोते समय ही उसके साथ सेक्स करने का प्रयत्न किया था। 

लेकिन कोर्ट ने उसे बरी इसलिए कर दिया कि उसने ने गलती नींद में की। डॉक्टर इस बीमारी को सेक्सोमनिया नाम दे रहे हैं। सेक्सोमनिया एक ऎसा स्लीप डिस्ऑर्डर है जिसमें रोगी नींद में सेक्सुअल हरकतें करता है लेकिन सुबह सब कुछ भूल जाता है। इसी को आधार मानकर कोर्ट ने उसे इस आरोप से बरी कर दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here