मुंबई। एक अपनी पत्नी की सेक्स की इच्छा से इतना परेशान हो गया कि उससे छुटकारा पाने के तरीके ढूंडने लगा। पती आरोप है कि उसकी पत्नी उससे हद से ज्यादा सेक्स करती थी। पीड़ित पति ने आखिरकार कोर्ट का दरवाजा खटकटाया और तलाक मांग लिया। फैमिली कोर्ट जज लक्ष्मीकांत राव ने कहा कि पत्नी अदालत में पेश नहीं हुई है। इसलिए याचिकाकर्ता को चुनौती नहीं दी गई। अदालत ने इसी आधार पर पती की दलीलों को सही मानते हुए पति को तलाक लेने की अनुमति देदी।
याचिका में पति ने कोर्ट को बताया कि उसकी बीवी उसे सेक्स करने के लिए अंतिम चरम तक मजबूर करती थी। वह उसे कामुक दवाइयां खिलाकर सेक्स करने को कहती थी। पति ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी बीवी अप्राकृतिक यौन संबन्ध बनाने के लिए भी दबाव डाला करती थी जो काफी तकलीफदाई होता था।

पति ने कहा कि वह तीन शिफ्टों में काम करता है ऐसे में इतना थक जाने पर वह हद से ज्यादा सेक्स कर ही नहीं सकता था। पति ने कहा कि मैंने उसे एक बार मनोवैज्ञानिक से इलाज करने के लिए भी कहा।
अदालत को बताया गया कि महिला पति को यह धमकी भी देती थी कि यदि उसने उसकी डिमांड पूरी नहीं की तो वह किसी और के पास चली जाएगी। पति ने बताया कि सेहत में लगातार गिरावट के कारण चिकित्सक को दिखाया था डॉक्टर ने कुछ समय तक सेक्स से दूरी बनाने के लिए कहा था। लेकिन पत्नी कभी नहीं मानती।
No comments:
Post a Comment