जापान की आधा से भी ज्यादा आबादी ने नहीं किया कभी सेक्स! - bhaskar Today

Breaking

bhaskar Today

हर खबर आप तक

loading...

Monday, March 13, 2017

जापान की आधा से भी ज्यादा आबादी ने नहीं किया कभी सेक्स!

TOKYO:-  जापान एक ऐसा देश है जो हर मामले में दुनिया के बाकी देशों को पीछे छोड़ चुका है, लेकिन सेक्स के मामले में जापान के युवाओं का यह राज आपको हैरान कर देगा। चारों और समुद्र से घिरे इस देश की करीब आधी युवा आबादी ऐसी है जिसने आज तक सेक्स नहीं किया है।

जापान में 18 से 34 साल के बीच की उम्र वाले अनमेरिड लोगों में से आधी आबादी वर्जिन है। एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि करीब 42 फीसदी अनमेरिड पुरुषों ने और 44.2 फीसदी औरतों ने खुद को वर्जिन बताया है। वर्जिन लोगों की संख्या जापान में बढ़ते जा रही है।

साल 2010 के सर्वे में करीब 36.2 फीसदी मर्दों ने और 38.7 फीसदी महिलाओं ने कहा था कि उन्होंने कभी सेक्स नहीं किया।

सर्वे में सामने आया है कि जापान के कुल 70 फीसदी अनमेरिड मर्द रिलेशनशिप में नहीं हैं और वहीं महिलाओं का आंकड़ा देखें तो कुल 60 फीसदी अनमेरिड महिलाएं रिलेशनशिप में नहीं हैं।

साल 1987 में पहली बार इस तरह का सर्वे किया गया था। तब सामने आया था कि कुल 48.6 अनमेरिड मर्द और 39.5 फीसदी अनमेरिड महिलाएं बिना पार्टनर के थीं।

अगर पहले के सर्वे का विश्लेषण किया जाए तो यह सामने आता है कि 20वीं शताब्दी में सिंगल महिला और पुरुषों की संख्या में इजाफा हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here