बालकनी में कर रहे थे सेक्स, अनियन्त्रित होकर नीचे गिरे, मौत - bhaskar Today

Breaking

bhaskar Today

हर खबर आप तक

loading...

Sunday, March 12, 2017

बालकनी में कर रहे थे सेक्स, अनियन्त्रित होकर नीचे गिरे, मौत

लंदन। जब हावी हो मस्ती और जोश तो अक्सर लोग खो बैठते हैं होश। ऐसा ही कुछ लंदन के डेप्फर्ड शहर में हुआ, जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएं। साउथ ईस्ट लंदन के डेप्टफर्ड शहर में एग्जाम खत्म होने की खुशी में देर रात लंदन के एक कॉलेज के स्टूडेंट्स एक बिल्डिंग के लग्जरी अपार्टमेंट में पार्टी कर रहे थे।

जहां एक लड़का-लड़की का प्यार इस कदर बढ़ा कि वे अपने अन्य दोस्तों की आंखों से बचकर अपार्टमेंट की बालकनी में चले गए और सेक्स करने लगे। उन पर रोमांस इस कदर हावी था कि उन्होंने ध्यान नहीं दिया और सेक्स करते हुए वे बालकनी से गिर गए


जिस अपार्टमेंट में कॉलेज स्टूडेंट्स पार्टी कर रहे थे, वह अपार्टमेंट छठी मंजिल पर था। वहां से गिरने पर उनकी तुरंत मौत हो गई। अपार्टमेंट जमीन से 60 फीट ऊंचा है। 19 साल की रशियन लड़की अनस्ताजिया और मैक्सिको के 18 साल के मिगेल के साथ यह हादसा हुआ। दोनों सेक्स करते हुए अपना संतुलन खो बैठे थे। इस घटना के चश्मदीद पड़ोसी शख्स ने बताया कि दोनों बालकनी में सेक्स करने की कोशिश कर रहे थे। 


उस दौरान लड़के ने लड़की को अपनी गोद में उठा लिया था और उसे बालकनी की दीवार पर बिठा दिया। उनका तरीका खतरनाक था। वे एक बार तो दोस्तों के आने-जाने की वजह से अंदर भी चले गए थे, लेकिन मौका मिलते ही वह बालकनी में आकर दोबारा रोमांस करने लगे। लोगों ने बताया कि दोनों ने शराब पी रखी थी। मृत युवक के क्लासमेट ने बताया कि दोनों एक हफ्ते पहले ही लंदन आए थे और एक पार्टी के दौरान एक दूसरे को चाहने लगे थे। 

मिगेल लंदन में इंग्लिश कोर्स के लिए आया था। अनस्ताजिया बेहद सुंदर और बुद्धिमान थी। वह कॉलेज के टॉप स्टूडेंट्स में शामिल थी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here