क्या कोई महिला दे सकती है 7 दिन में तीन बच्चो को जन्म? जानिए कहां पर हुआ ऐसा - bhaskar Today

Breaking

bhaskar Today

हर खबर आप तक

loading...

Sunday, March 5, 2017

क्या कोई महिला दे सकती है 7 दिन में तीन बच्चो को जन्म? जानिए कहां पर हुआ ऐसा

नई दिल्ली। खबर की हेडलाइन पढ़कर आप चौंक गए होंगे कि आखिर ऐसा कैसे संभव है कि कोई महिला 7 दिनों के भीतर दो बार बच्चे को जन्म दे। आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन ऐसा सचमुच में हुआ है। चीन में एक महिला ने 7 दिनों के अंदर 2 बार बच्चे को जन्म दिया और 3 बच्चों की मां बन गई। चैंग नाम की महिला ने 7 दिन दो बेटी और एक बेटे को जन्म दिया है। तीन बच्चों को इस महिला 7 दिन के अंतराल पर जन्म दिया।



सूत्रों के मुताबिक 20 साल की उम्र में महिला प्रेग्नेंट हुई थी। 30 हफ्तों के गर्भ के बाद महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुआ,जिसके बाद 21 फरवरी को महिला ने नॉर्मल डिलीवरी से बेटे को जन्म दिया। बेटे को जन्म देने के बाद महिला की प्रसव पीड़ा बंद हो गई, जबकि उसके गर्भ में दो बेटियां अभी भी थी। डॉक्टरों ने कहा कि चूंकि प्रसव पीड़ा बंद हो गई है, ऐसे में डॉक्टरों ने बच्चों को मां के गर्भ में ही छोड़ने का फैसला किया। 7 दिन बाद महिला को एक बार फिर से प्रसव पीड़ा शुरू हुई और उसने एक बार फिर से नॉर्मल डिलीवरी से ही दो बेटियों को जन्म दिया। महिला के तीनों ही बच्चे प्रीमेच्योर है।


सूत्रों के मुताबिक महिला की शादी साल 2012 में हुई थी और अगस्त 2016 में चैंग पहली बार गर्भवती हुई थी। जिसके बाद महिला ने एक बेटे और दो बेटियों को 7 दिनों के अंतर पर जन्म दिया। डॉक्टरों की माने तो ऐसा पहली बार हुआ है जब  किसी महिला ने 7 दिनों में 2 बार बच्चे को जन्म दिया हो।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here