NEW DELHI:- फ्रेंडज़ोन एक ऐसी जगह है जिसमें फंस कर एक लड़के का जीवन बहुत कठिन हो जाता है| एक तो यह आपके आत्मसम्मान पर ठेस लगता है, ऊपर से इसके बारे में अपने जज़्बात दिखाते हुए व्यक्ति पागल की तरह लगता है|
अगर आपको नहीं पता कि फ्रेंडज़ोन क्या है, तो आप किस्मत वाले हैं| ये एक ऐसी जगह है जिसमें जा कर वापसी मुश्किल है| जब आप किसी लड़की या लड़के से प्यार करते हैं लेकिन वो आपको सिर्फ एक दोस्त की नज़र से ही देखती है, उसे फ्रेंडज़ोन कहा जाता है| इसकी वजह से कभी कभी लोगो के लिए अपने जज़्बात ज़ाहिर करना मुश्किल हो जाता है और ये एकतरफा प्यार का रूप ले लेता है|
अगर आपको पता नहीं कि फ्रेंडजोन, जो एक लड़के या लड़की के लिए किसी क्षाप से कम नहीं होता, से बाहर आने के तरीके तो हम ले कर आये है कुछ आसान और कारगर तरीके, जिन्हें इस्तेमाल करके आप बहुत आसानी से फ्रेंडजोन से बाहर निकल कर मोहब्बत के जोन में आ जाएंगे
उन्हें बताएं कि आप कैसा महसूस करते हैं
हो सकता है जब उन्होंने आपको फ्रेंडज़ोन किया हो तब उन्हें पता ही ना हो आप उनके बारे में कैसा महसूस करते हैं| अब इसमें उनका क्या कसूर जिन्होंने बिना कुछ जाने ही आपको फ्रेंडज़ोन कर दिया? इसलिए उन्हें बता दीजिये| क्या पता उनके दिल में भी आपके लिए ऐसा ही कोई एहसास हो! अगर किसी डर, घबराहट या किसी और वजह उन्हें साफ़ बताना आपके लिए मुश्किल है तो उन्हें दिखाएँ| कुछ ऐसे पेश आएं कि उन्हें पता चले कि आपके दिल में क्या है| आप उनके बालों के स्टाइल की या कपड़ों की तारीफ कर सकते हैं या ऐसा कुछ भी कर सकते हैं जिससे ऐसा लगे की आप उनके दोस्त से कुछ ज़्यादा हैं|
उन्हें अपना रोमांटिक पहलू दिखाएँ
हो सकता है अब तक आपने उन्हें अपने बारे में कई निजी बातें बता भी दी हों| पर अब वक़्त है उन्हें ये दिखाने का कि आप भी एक अचे प्रेमी साबित हो सकते हैं| मान लीजिये जैसे उन्होंने आपको ये बताया कि किसी का बॉयफ्रेंड फलां फलां चीज़ें करता है, तो आप उन्हें बताएं की आप किसी के बॉयफ्रेंड होते तो क्या करते| ऐसा करने से उन्हें पता लगेगा कि एक रिलेशनशिप में आप कितने अच्छे हो सकते हैं
कोशिश करें कि वो आपसे एक दोस्त की तरह बात ना करें
लोग जिस तरह अपने प्रेमी/प्रेमिका से बात करते हैं, उस तरह अपने दोस्तों से बात नहीं करते| अगर आप भी उन ‘दोस्तों’ में से एक हैं तो ध्यान रखें की आपकी दोस्त आपसे अपने प्रेमी के बारे में कोई बात ना करें| ना कोई सुझाव, ना कोई शिकायत, कुछ भी नहीं| याद रहे की अगर वो आपसे अपने प्रेमी के बारे में बात करती हैं तो वो आपको कभी अपने प्रेमी की नज़र से नहीं देखेंगी|
पता लगाएं की आप सिर्फ एक दोस्त क्यों हैं
क्या पता आप भी उन्हें एक दोस्त की नज़र से ही देख रहे हों| हो सकता है उन्हें लगता हो की साथ में आपका मेल अच्छा नहीं लगेगा| समस्या चाहे कितनी भी कठिन हो, उसका समाधान करना आसान ही होता है| मान लीजिये उन्हें ऐसा लगता है की आपकी जोड़ी अछि नहीं लगेगी तो उन्हें वो साड़ी वजहें दें जिससे उन्हें इसका उलट लगे|
शारीरिक स्पर्श का इस्तेमाल करें
इसका मतलब ये नहीं की आप अपनी हद से आगे बढ़ जाएं! बस हल्का फुल्का स्पर्श अपने बीच में रखें जिससे आपके दोस्त को अपनापन महसूस हो| स्पर्श का सबसे अछा तरीका उनकी कमर को थपथपाना या उनके कंधे पर हाथ रखना है| ऐसी छोटी छोटी बातें आपको फ्रेंडज़ोन से बाहर निकालने में मदद करेंगी|
उनके साथ फ़्लर्ट करें
आपको सिर्फ एक दोस्त बने रहने से बचाने के लिए फ़्लर्ट बड़ा ज़रूरी है| आप अगर किसी को सच में यह जताना चाहते है की आपको उनसे प्यार है तो फ़्लर्ट करना आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है| इससे आप न सिर्फ उनके पास आ पाएंगे, उन्हें भी आपसे फ़्लर्ट करने का मौका मिलेगा| इससे आप के पास करने के लिए नयी नयी बातें भी होंगी और फ्रेंडजोन से बहार निकलने की आपकी राह और भी आसान हो जाएगी|
उन्हें अपनी याद दिलाए
कई बार ऐसा होता है कि लोगों को खुद ही अपनी भावनाओ के बारे मे पता नही चल पाता और जब चलता है तब तक बहुत देर हो जाती है| इसीलिए इंतेज़ार करें और बीच बीच मे उनसे दूरी बना के रखें| अपने किसी काम में व्यस्त हो जायें ताकि उनको आपकी याद आए और आपसे मिलने का मंन करे|
उनकी तारीफें करें
सही समय कई गयी तारीफों का फ़ायदा कभी न कभी ज़रूर होता है| चाहे उन्होने सादे कपड़े ही क्यू ना पहने हों, अगर आप उन्हे खूबसूरत कहेंगे तो उन्हे लगेगा के चाहे वो कैसे भी लग रही हों, आपके लिए हमेशा खूबसूरत ही रहेंगी| इसका एक और फ़ायदा है: जब आप किसी की तारीफ करते हैं तो वो भी बदले में आपकी तारीफ करना चाहते हैं| आपकी तारीफ करने के लिए वो आप में नयी नयी ख़ासियतें देखना शुरू कर देते हैं| और आपकी अच्छी आदतें देखने का उन्हे एक मौका मिलता है|
उन्हे नये नये सरप्राइज़स दें
उन्हे ऐसे समय कोई सर्प्राइज़ दें जब उन्हे इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत हो| मान लीजिए उनका मूड किसी वजह से खराब है तो आप उनके लिए उनकी पसंदीदा चॉक्लेट ले जेया सकते हैं| आख़िर एक आचे दोस्त होने के नाते उनकी पसंद नापसंद तो आपको पता होगी ही! इसी बात का फयडा उठाइए और निकल जाइए फ्रेंड ज़ोन से बाहर!
उनकी दोस्ती को खुले दिल से कबूल कर लें
कभी कभी जब आप सच में किसी को दिल से चाहते हैं तो आप को इस बात का एहसास होना चाहिए के वो आपको सिर्फ़ एक दोस्त की नज़र से देखते हैं और इस बात को कबूल करना चाहिए की आप उन्हे पा नही सकते| फिर आपको खुद में खुश रहने का मौका मिलेगा| क्या पता किसी दिन उन्हे खुद ही आपसे प्यार हो जाए|




No comments:
Post a Comment