अहमदाबाद। अहमदाबाद पुलिस कैंप में शामिल कोको अपनी खास क्षमता के लिए दूर-दूर तक फेमस हैं। कोको 16 साल का है, लेकिन वो अभी ही दर्जनों बच्चों का पिता है। उसकी खास प्रजनन क्षमता उसकी पॉपुलैरिटी की वजह हैं।

हम बात कर रहे हैं अहमदाबाद पुलिस कैंप में शामिल 16 साल के खास घोड़े कोको की। पुलिस कैंप में शामिल कोको अपनी इसी क्षमता की वजह से मशहूर हैं। कोको के साथ प्रजनन करने के लिए मादा घोड़ों की लाइन लगती है। उसे हर सेशन के लिए 1500 रुपये मिलते हैं।
पुलिस के इस घोड़ा कैंप के 46 घोड़े है, लेकिन कोको उन सबमें खास हैं। उसकी इसी खासियत की वजह से उसकी खास देखभाल की जाती है। उसके खाने-पीने का खास ख्याल रखा जाता है। उसे नियमित रुप से व्यायाम कराया जाता है।
इंफेक्शन से बचाने के लिए विशेष रूप से शक्तिवर्धक गोलियां दी जाती है। कोको दिन में एक बार ही प्रजनन करता है, लेकिन इसकी लिए लंबी कतार लगती है। उसके साथ प्रजनन करवाने के लिए आसपास के गांवों के मादा घोड़ों के मालिक अच्छी नस्ल के घोड़ों की प्राप्ति के लिए उन्हें यहां लाते हैं। कोको की नस्ल ही उसकी खासियत हैं।
ऐसे में लोग दूर-दूर से कोको के पास आते है ताकि उनकी घोड़ी भी उसी नस्ल के बच्चे पैदा करे। और अच्छी नस्ल के घोड़े बहुत प्रबल होते हैं और उन्हें रेस में इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए कोको की डिमांड यहां काफी बढ़ती जा रही है।

No comments:
Post a Comment